7 बिल्डरों पर 2.55 लाख रूपए का जुर्माना
नगर निगम के एक ठेकेदार पर लगा एक लाख का जुर्माना
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। जनपद में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। एनएचएआई और एनसीआरटीसी को दिल्ली-मेरठ हाईवे और रेपिड रेल के निर्माण कार्य में वायु प्रदूषण से निपटने को कहा गया है। बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण और मानव जीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा कि माहौल को स्वच्छ बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को यकीनी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सामूहिक उपाय आवश्यक हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को एनएचएआई और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ संजयनगर का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि प्रदूषण से निपटने को ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर काम किया जाए। कार्ययोजना का अनुश्रवण जिला प्रशासन, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के संयुक्त प्रतिनिधियों की कमेटी करेगी। इसी क्रम में डीएम ने संजय नगर का निरीक्षण किया। संजय नगर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए नगर निगम, दमकल विभाग, जीडीए और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने संजय नगर में पेट्रोल पंप के पास खड़ी बसों पर आपत्ति जताई। उन्होंने संजय नगर बस स्टैंड के पास प्रदूषण नियंत्रण चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। इस चौकी में लेखपाल, सिपाही और नगर निगम के कर्मचारी की डयूटी लगाई जाएगी। डीएम ने वहां दमकल विभाग की खाली भूमि पर रोजाना पानी का छिडक़ाव करने के निर्देश दिए हैं। वसुंधरा जोन में नगर निगम के एक ठेकेदार पर लगा एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम को नहीं मान रहा था।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री को कोरोना, पूर्व सीएम ने जीती लड़ाई
जिलाधिकारी ने खाली पड़ी भूमि फायर बिग्रेड की है। इस भूमि पर फायर ब्रिगेड द्वारा नियमित रूप से लगातार स्वयं पानी का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए एनएचएआई और एनसीआरटीसी के अधिकारियों से कहा कि प्रदूषण से निपटने को ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर काम किया जाए। कार्ययोजना का अनुश्रवण जिला प्रशासन,उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के संयुक्त प्रतिनिधियों की कमेटी करेगी। दोनों परियोजनाओं को वायु प्रदूषण के कारण पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने और कार्य योजना तैयार कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसके लिए मजिस्ट्रेट,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि और नगर निगम के प्रतिनिधि की संयुक्त समिति गठित की है।
यह भी पढ़े : बेटे ने मां-बाप की गोली मार की हत्या
एनजीटी आदेश के अनुपालन में तहसील लोनी क्षेत्र अंतर्गत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत वायु प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए चिन्हित की गई वायु प्रदूषणकारी गतिविधि के खिलाफ जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय के आदेश पर लोनी एसडीएम खालिद अंजुम ने 7 बिल्डरों पर 2.55 लाख रुपए का खुले में निर्माण सामग्री रखने ओर निर्माण करने पर जुर्माना लगाया हैं। लोनी के प्रेमनगर,लालबाग कॉलोनी में खुले में प्लॉट में बगैर ढके पानी का छिड़काव किए बिना रोड़ी,डस्ट,बदरपुर आदि का भंडार किया गया था। प्रेम नगर और लालबाग कॉलोनी में 7 बिल्डरों के खिलाफ बिल्डिंग मैटीरियल खुले में रखकर वायु प्रदूषण करने पर 2.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एयर इंडेक्स क्वॉलिटी का स्तर 100 से 324 तक बढ़ गया। लोनी अत्यधिक मात्रा में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम लोनी खालिद अंजुम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके तहत जीडीए, नगर पालिका परिषद लोनी,राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध प्रदूषण कारी गतिविधि के विरूद्व कार्रवाई की गई।
















