-बाल्मिकीनगर से पुराना नाता, विकास कार्य रहेंगे प्रथम प्राथमिकता: कैफुल अली उर्फ मजनू
कुशीनगर। कसया कुशीनगर नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी कैफुल अली बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 10 में जन सम्पर्क किया और जनता जनार्दन की समस्याओं को सुना उनके समाधान का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष पद कैफुल अली उर्फ मजनू ने कहा कि मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। बाल्मीकि नगर गांव मे समस्याएं मुझे पहले से पता थी। मौका मिला तो विकास कार्य पहले से और अधिक होंगे। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान समय रहते कराया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को किसी भी कार्य के लिए कहीं भटकना न पड़े। जिसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। नाली, आवास, सड़क बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से बिजली के पोल, तार, सड़क की समस्याएं, मंदिर प्रांगण का पानी में डूबे रहना और नाला। इस विषय पर पूरे वार्ड 10 का एक सांचा और विशेषज्ञों के मार्फत पूरा लेखा जोखा तैयार करा रहा हूं। यहां कुल लगभग 4000 वोटर्स इस क्षेत्र में निवास करते हैं। वादा रहा, आपके सेवा का मौका मिला तो यह नाचीज़ हर हद्द पार करने को तैयार है।

नगर पालिका परिषद बाल्मिकीनगर वार्ड नंबर 10 से संबंध बहुत पुराना है। बहुत जल्द इस वार्ड नंबर 10 के उन्नयन के प्रस्ताव को डिजिटल माध्यम से आपके बीच विचारार्थ रखूंगा। भगवान अल्लाह ताला ने चाहा तो जीतने के बाद पहली कलम से नगर पालिका के नाला और बिजली के तार/पोल की समस्याओं का ही निराकरण किया जाएगा। प्रेम बना रहे, मेरी आवाज मजबूत कर नगर पालिका के सहयोग में आपका योगदान है। इस मौके पर मंडल प्रभारी असगर अली, मुन्ना भारती, पूर्व सभासद शमशाद अंसारी, मंजूर अंसारी, प्रभारी सुरेश, गणेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, जमीर अहमद, वीरेंद्र भारती, अरविंद भारती, अमित भारती, सुनील भारती, गणेश प्रसाद, आदर्श गौड़, अजय गौड़, अर्जुन भारती, वीरेंद्र प्रसाद समेत भारी संख्या में वार्ड-10 के लोग उपस्थित रहे।
















