गाजियाबाद। कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से सामूहिक कार्यक्रम पर रोक लगी हुई थी। मगर इस वर्ष नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कविनगर जी ब्लॉक स्थित बड़े पार्क में नवरात्रि पर्व पर रविवार को वाईट रोस वेस्टर्न द्वारा गरबा डांस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढकऱ हिस्सा लिया।

इससे पहले मां दुर्गा की पूजा। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला एवं युवतियों ने सुंदर वेशभूषा धारण कर गरबा नृत्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने सामूहिक गरबा डांडिया रास किया। उन्होंने नृत्य करते हुए माता के भजन गाए। कार्यक्रम की संयोजिका साधना वर्मा ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर इस तरह के कार्यक्रमों से जहां समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं भागदौड़ भरी जिंदगी में परमात्मा की भक्ति करने का भी अवसर मिलता है।

आज के आधुनिक युग में महिलाओं को आत्मनिर्भर होना जरूरी है, फिर वह चाहे कोई भी क्षेत्र हो क्योंकि आत्मनिर्भर महिला ही सही मायनों में उन्नत समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकती है। उन्होंने गरबा डांस में भाग लेने वाली महिलाओं से मिलकर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पायल गर्ग, राज सिरोही आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।






















