नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान एसटीपी, टीटीआरओ प्लांट का लिया जायजा

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ शनिवार को इंदिरापुरम स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले टर्सियरी प्लांट का निरीक्षण करने के बाद मौके स्वीकृत प्लान को देखा।टीम ने नगर आयुक्त के समक्ष एसटीपी प्लांट की प्रोसेसिंग के बारे में बताया। उन्होंने 74 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर मौके पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्लांट कैसे चालू किया जाता है। कितने घंटे चलाया जाता है। उसका रजिस्टर चेक किया। वाटर ट्रीटमेंट प्रणाली में व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए बेहतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत नगर आयुक्त द्वारा टीटीआरओ प्लांट इंदिरापुरम का भी जायजा लिया गया। इसी के साथ-साथ इंदिरापुरम स्थित डंपिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर नगर आयुक्त द्वारा देखा गया कि कचरा प्रोसेसिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। बचे हुए काम को भी जल्द खत्म करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

वसुंधरा ज़ोन स्थित क्षेत्र जोकि डंपिंग ग्राउंड इंदिरापुरम से प्रभावित थी। जिसका नगर आयुक्त ने निरीक्षण किय। साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों से वार्ता की। उनको नगर निगम द्वारा कचरा प्रोसेसिंग कार्यवाही से किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई। निगम द्वारा कचरा प्रोसेसिंग कर उक्त स्थल को खाली किया गया। जिससे वहां के आसपास के क्षेत्रों में बहुत ही प्रसन्नता दिखाई दी।