गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में एचआर ट्रांसफॉर्मेशन इन अजाइल बिजनेस एनवायरमेंट विषय पर एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा अक्विल बुसराई, सीईओ, अक्विल बुसराई कंसल्टिंग, गेस्ट ऑफ ऑनर रजनीश जुल्का, हेड ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, पीटी पंका अमरा उटामा, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, डायरेक्टर (पीआर) सुरेन्द्र सूद, संस्थान की निर्देशिका डा तिमिरा शुक्ला, पीजीडीएम चैपर्सन डा अनुषा अग्रवाल एवं कॉनक्लेव कन्वेनर प्रो दुर्बा राय ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन सत्र में सर्व प्रथम आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कॉन्क्लेव में आये हुए विशिष्ट अतिथियों एवं कॉर्पोरेट जगत के अनुभवी अधिकारियो से ज्ञान अर्जन के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

साथ ही उन्हें माता-पिता, गुरु और ईश्वर के प्रति सम्मान और श्रद्धा का सन्देश दिया। चीफ गेस्ट डॉ अक्विल बुसराई ने स्पेशलाइज्ड स्किल, री स्किलिंग एवं रीलरनिंग के लिए छात्रों को प्रेरित किया। गेस्ट ऑफ ऑनर रजनीश जुल्का ने चेंज मैनेजमेंट के महत्व पर विस्तार से वर्णन किया। संस्थान की निदेशिका डॉ तिमिरा शुक्ला ने प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कॉन्क्लेव के महत्व पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र सूद ने एजिलिटी ऑफ बिजनेस एवं एच आर ट्रांसफॉर्मेशन पर अपने विचार साझा किये साथ ही प्रतिभागियों से बदलते हुए परिप्रेक्ष्य में एचआर स्किल के विकास के लिए आह्वान किया। प्रो दूर्बा रॉय ने कॉन्क्लेव के लक्ष्य एवं उसकी रूप रेखा प्रस्तुत की। चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने इस प्रकार के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा कॉन्क्लेव के सफलता हेतु शुभकामनाये दी।

कॉन्क्लेव दो सत्रों में आयोजित
प्रथम सत्र लीडरशिप एंड कल्चर इन अजाइल बिजनेस एनवायरमेंट विषय पर आयोजित किया गया। जिसमे डॉ रूना मैत्रा, फाउंडर एंड डायरेक्टर, पीपल टैलेंट इंटरनेशनल, मि अतुल तिवारी, सीएचआरओ, स्पाइस मनी, मिस मेघा गुप्ता, डायरेक्टर, फिजेर्वे, मिस रश्मि चौहान, डायरेक्टर एंड हेड, टैलेंट एकविजीशन, रेटगेन, अक्षय भार्गव, रीजनल एचआर मैनेजर, डाबर लिमिटेड एवं मिस पारुल अरोड़ा, एचआर मैनेजर, इनोडाटा, आईएनसी ने चर्चा में भाग लिया।

द्वितीय सत्र डिजिटलाइजेशन ऑफ एचआरइन अजाइल बिजनेस एनवायरमेंट विषय पर आधारित था। जिसमे कॉरपोरेट जगत के नीरज नारंग, डायरेक्टर- एचसीएम प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी, ओरेकल, अमित राज, एचआर लीड एपैक, सीबीआरई , प्रणय चायुर्वेदी, हेड आईआर एंड एडमिन, डॉ अमित परिन्जा, डायरेक्टर- ग्लोबल लर्निंग, टाटा कम्युनिकेशन, वरिंदर सिंह, चीफ मैनेजर, एचआर, फार्च्यून एवं मयंक मिश्रा, ग्रुप ग्लोबल सीनियर एचआर मैनेजर इनब्रीट लोजिस्टिक्स ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
















