अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल बोले अंडे मांस की बिक्री पर लगे रोक

नवरात्रा के पर्व पर लोगों की भावनाएं होती हैं आहत

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
नवरात्रि पर्व में अंडे एवं मास की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव राघव के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी नरेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। गौरव राघव ने बताया कि आजकल मैया के नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं जिससे इन दुकानों से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। अत: किसी की भावनाओं को कोई ठेस ना पहुंचे इसलिए नवरात्रि पर्व के दौरान इन्हें बंद कराया जाना चाहिए। पिलखुवा में शमशाद रोड परतापुर रोड ,चंडी कालेज के निकट ,घासमंडी तिराहा, गांधी बाजार ,निकट नाला, रेलवे रोड रामपुरा सहित अनेक स्थानों पर इस तरह के ठेले और दुकाने खुली हुई है। उन्होंने इन सभी अंडा मांस मीट मछली की बिक्री करने वाली दुकानों को अविलंब बंद कराने के लिए कहा। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर तहसील अध्यक्ष मनमोहन सिंह तोमर तहसील महामंत्री मनीष कौशिक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज गिरी तथा शैलेश कुमार तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे