एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स मे ओरिएंटेशन डे का आयोजन

-मनुष्य के जीवन में लक्ष्य का होना बहुत जरूरी: राहुल कुमार सिंह

ग्रेटर नॉएडा। नॉलेज पार्क में स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया। प्रोग्रम का शुभारंभ राहुल कुमार सिंह (सर्किल अफसर एक्साइज डिपार्टमेंट), अतुल गुप्ता (एसोसिएट जनरल मैनेजर-एचसीएल), आभा शर्मा (लाइफ कोच), प्रोफेसर डॉक्टर नीरज शर्मा (निदेशक), विक्रांत चौधरी (कार्यकारी निदेशक मार्केटिंग एंड कॉर्पोरेट रिलेशन्स) एवं फार्मेसी डिपार्टमेंट हेड डॉक्टर सत्येंदर कुमार ने संयुक्त रुप से द्वीजप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में डिप्लोमा, डिग्री, मास्टर ऑफ फार्मेसी एवं मास्टर ऑफ साइंस (बायोटेक्नोलॉजी) के नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। उत्सव के दौरान अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के दौरान राहुल कुमार सिंह (सर्किल अफसर एक्साइज डिपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा), अतुल गुप्ता (एसोसिएट जनरल मैनेजर-एचसीएल) एवं मिस आभा शर्मा (लाइफ कोच) ने स्टूडेंट्स को भविष्य मे मिलने वाली विभिन्न चुनोतियो से कैसे निपटना है एवं विभिन्न कैरियर अवसर के बारे ने जानकारी दी।

राहुल कुमार सिंह ने नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं को बताया कि जब कोई लक्ष्य ही नहीं है तो फिर रास्ता कोई भी हो उससे क्या फर्क पड़ता है, भटकते रहिए। जिस व्यक्ति के जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता वह अपनी जिंदगी तो जीता है, लेकिन वह इसी राहगीर की तरह यहां-वहां भटकता रहता है। वास्तव में असली जीवन उसी का है जो परिस्थितियों को बदलने का साहस रखता है और अपना लक्ष्य निर्धारित करके अपनी राह खुद बनाता है। जो कुछ करता है, वही सफल-असफल होता है। हमारा लक्ष्य कुछ भी हो सकता है, क्योंकि हर इंसान अपनी क्षमताओं के अनुसार ही लक्ष्य तय करता है।

इसलिए भविष्य में आगे बढऩे के लिए पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उस लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ते रहे। सफलता आपके कदम चूमेगी। संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल एवं सचिव अनिल बंसल ने सभी नव प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उनको कैरियर विकास से संबंधित नवीनतम तकनीक के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया।