-समस्या सुन अधिकारियों से मांगी कार्यों की रिपोर्ट
गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जहां नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वहीं शहर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उसका निस्तारण करा रहे है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय पर क्षेत्र के पार्षदों से मुलाकात कर समस्या सुनी और समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की रिपोर्ट जानी। वार्ड संख्या 45 के पार्षद विजेंद्र चौहान , वार्ड संख्या 19 के पार्षद साक्षी नारंग, पार्षद वार्ड संख्या 7 नरेश जाटव द्वारा नगर आयुक्त का निर्माण कार्यों में रफ्तार लाने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं कुछ पार्षदों द्वारा नगर आयुक्त के सामने जलकल विभाग की समस्याओं से अवगत कराया।

जिसमें वार्ड संख्या 49 से वीरेंद्र त्यागी द्वारा नंद ग्राम के सभी वार्डों में जन सुविधा बढ़ाने के लिए अंडर ग्राउंड बने पानी के टैंक से मिलान करने के विषय को रखा। जोकि हैंडोवर हो चुका है, मगर मिलान का कार्य शुरू नहीं हुआ है। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें उपस्थित पार्षदों द्वारा बताई गई समस्याओं पर जल निगम से समन्वय स्थापित करते हुए समाधान कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी द्वारा तत्काल नगर आयुक्त के निर्देशानुसार मौके पर विजिट कराई गई।

जल निगम के संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता की गई। शहर विकास कार्यों पर चर्चा के विषय में वार्ड संख्या 30 से रीना देवी तथा वार्ड संख्या 53 के पार्षद मनोज चौधरी तथा वार्ड संख्या 16 के पार्षद प्रवीण द्वारा नगर आयुक्त का धन्यवाद जताते हुए प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अवगत कराया। जिस पर उपस्थित प्रकाश प्रभारी योगेंद्र यादव को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर टीम को भिजवाकर कार्यावाही की रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए।
















