स्नेहा स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बनने के लिए दे रहा है प्रशिक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच कर ट्रेनिंग स्थल का भ्रमण किया
उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा स्नेहा स्वयं सहायता समूह को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कैंपस में दिया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने कहा की स्वयं सहायता समूह को कृषि विज्ञान केंद्र विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और रोजगार परक बनाने का कार्य कर रहा है। जिससे समूह की महिलाएं अपना अपना रोजगार कर सकें। इसी कड़ी में स्नेहा स्वयं सहायता समूह, संजय नगर को कृषि विज्ञान केंद्र में मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंच कर ट्रेनिंग स्थल का भ्रमण किया और स्नेहा स्वयं सहायता समूह द्वारा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण जो लिया जा रहा है वह सराहनीय है। कहां की गुणवत्ता अच्छी रखें और शीघ्र ही प्रोडक्ट को मार्केटिंग करवाने में सहयोग करेंगे और सरकारी दफ्तरों में भी स्टाल लगवा कर बिक्री में सहयोग करेंगे।
कृषि विज्ञान केंद्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान डॉ रंजना गुप्ता द्वारा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण स्नेहा स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा और उन्हें कैसे इसका निर्माण करना है और अलग-अलग मोमबत्ती डिजाइन करनी है इसकी जानकारी डॉ रंजना गुप्ता द्वारा समूह को दी गई। इस मौके पर स्नेहा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष अर्चना सिंह काजल कश्यप पूनम गंगवार सुनीता रीता श्रीवास्तव प्रशिक्षण में मौजूद रहीं।
















