मिशन शक्ति के चौथे चरण में स्काउट गाइड द्वारा महिलाओं को किया जागरूक

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। मिशन शक्ति अभियान के चौथे दिन शारदीय नवरात्र को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के लिए जागरुक किया गया। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में  अभियान चलाकर जागरूक किया गया और महिलाओ को शिक्षा के प्रति प्रेरित भी किया। शासन स्तर से लाभार्थीपरक जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है। उनके बारे में जानकारी दी। भारत स्काउट और गाइड  के द्वारा महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति  जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज की बुराइयों को तभी समाप्त किया जा सकता है जब हम सब शिक्षित हो। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि  पुरुषों की भांति  महिलाएं भी  समाज में  सम्मान का अधिकार रखती है भारत एक ऐसा देश है  जहां पर नारी की पूजा होती है।