महाकुंभ के रुप में 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन

– उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत
-रामलीला मैदान में 100000 वर्ग फुट का विशाल टेंट बना आकर्षण का केंद्र

गाजियाबाद। महर्षि कश्यप जयंती एवं महाकुंभ के भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को घंटाघर रामलीला मैदान में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप निषाद संगठन) द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। नरेंद्र कश्यप ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कश्यप निषाद संगठन आगामी 5 अप्रैल बुधवार को रामलीला मैदान घंटाघर में महर्षि कश्यप जयंती एवं महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जोकि इस वर्ष पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा आयोजन रहेगा। इस आयोजन में पूरे देश से कश्यप निषाद समाज महर्षि कश्यप जयंती में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे सृष्टि के रचना में भगवान महर्षि कश्यप का बहुत बड़ा योगदान था। महर्षि कश्यप एक बहुत ही न्याय प्रिय शांति प्रिय ऋषि के रूप में विख्यात हुए भगवान महर्षि कश्यप का इतिहास रामचरितमानस में ऋग्वेद में और अनेकों वेदों मैं पाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन बहुत ही बृहद रूप में आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन घंटाघर रामलीला मैदान में जहां पर भगवान श्री राम की लीला का आयोजन किया जाता है, यह रामलीला मैदान सबसे पुराना मैदान है। जहां प्रभु श्री राम की लीला का मंचन होता है। लगभग 120 वर्ष पुरानी गाजियाबाद की रामलीला इसी मंच पर होती है। यह रामलीला मैदान सुलामल रामलीला मैदान के नाम से विख्यात है। इस वर्ष रामलीला मैदान में 100000 वर्ग फुट का विशाल टेंट लगाकर कार्यक्रम को खूबसूरती की ओर ले जाया जा रहा है। विशाल मंच की व्यवस्था और दूर बैठे लोगों के लिए एलईडी के माध्यम से मंच का सचिव चित्रण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी मंच के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे। भगवान महर्षि कश्यप की लीलाओं का भी वर्णन किया जाएगा। पंडाल में लगभग 15000 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही आए हुए सभी लोगों का भोजन प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सदर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक जीत पाल त्यागी, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, सत्येंद्र सिसोदिया अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे।

भगवा रंग में रंगा गाजियाबाद
राज्यमंत्री ने कहा गाजियाबाद शहर को भगवामय कर दिया गया है। चारों ओर भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में एवं विभिन्न मार्गों पर भगवा रंग के गेटों के माध्यम से पूरा शहर एक दुल्हन के रूप में सजा दिया गया है। नागरिकों एवं व्यापारियों में भी इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साह है। रामलीला मैदान में एक विशालकाय गुब्बारा हवा में लहरा रहा है। जो वह भी एक सबका देखने का केंद्र है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने से लोगों को अपनी धर्म संस्कृति से जोड़ता है और सत्य सनातन जो हमारी संस्कृति है उसकी रक्षा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यहीं वह रामलीला मैदान है जहां से उन्होंने अपनी जिंदगी प्रथम चरण की शुरुआत की थी। इसी रामलीला मैदान से उन्होंने अपने कश्यप निषाद समाज का जो विशाल कार्यक्रम किया। उसका एक बड़ा मैसेज समय-समय पर सरकारों को मिलता रहा है। पूर्व में दो बार एमएलसी एवं एक बार राज्यसभा सांसद भी रहा और वर्तमान में एमएलसी के साथ-साथ प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सामाजिक समरसता का एक नया उदाहरण पेश करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप की जयंती को गाजियाबाद में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और गाजियाबाद में नया कीर्तिमान स्थापित करें। प्रेसवार्ता के दौरान सौरभ जायसवाल मंत्री प्रतिनिधि, नीरज गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सागर कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप, विशाल कश्यप, सचिन कश्यप, उमाशंकर शर्मा, पवन कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।