गाजियाबाद। नगरीय चुनाव को लेकर अब 11 दिन शेष रह गए है। नगर सरकार में अपनी जगह बनाने के लिए चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत को गाजियाबाद क्षेत्र सेक्टर 23 में भरपूर समर्थन मिल रहा है। गाजियाबाद की जनता बदलाव चाहती है और जनता नगर निगम की कार्यप्रणाली जो पूर्व में रहे भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है।

शहर की ड्रेनेज सीवरेज की समस्याओं से टूटी सड़कों की सबसे आजादी चाहती है और जनता से भरपूर सहयोग के साथ आशीर्वाद भी मिल रहा है कि आप को विजय श्री प्राप्त होगी। गढ़वाल समाज से आने के कारण गढ़वालियों का भी बहुत समर्थन प्राप्त हो रहा है और नगर निगम पर आने वाली 11 तारीख में महापौर को बहुमत से विजई बनाने का संकल्प लिया। महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने बताया गाजियाबाद की जनता बदलाव चाहती है। वह भी भाजपा सरकार की जुमले से परेशान हो चुकी है। पिछले कई वर्षों में भाजपा का मेयर काबिज होने के बाद भी कोई भी विकास नही हुआ।

चारों तरफ गंदगी का ढेर, पानी की समस्या, जलभराव की समस्या उसके ऊपर बिना सुविधा दिए हाऊस टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजना। भाजपा का अभी तक जो भी काम हुआ है, वह सिर्फ कागजों तक ही सिमटा रहा है। भाजपा सरकार में अधिकारी भी लोगों की समस्या को सुनने को तैयार नही होते, जिस कारण इस बार गाजियाबाद की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और आने वाली 11 मई को भाजपा को वोट से चोट देगी। वहीं विजय नगर वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 4 में डोर टू डोर कैंपेन प्रचार प्रसार किया गया।
















