लव जेहाद मामले में हुए बवाल में मुकदमों में फंसे हिंदू जागरण मंच नेता समेत अन्य युवा नेताओं के परिवारों से मिले विधायक
उदय भूमि ब्यूरो, अश्वनी शर्मा
बरेली। पिछले दो दिन पहले किला थाने में हुए बबाल में भाजपा और हिंदू संगठन के नेता व कार्यकताओं पर हुए लाठी चार्ज के दौरान जख्मी और मुकद्मों में फंसे नेताओं के घर भाजपा विधायक पप्पू भरतौल पहुंचे और परिवार से मिलकर हिम्मत दी। विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि वो हमेशा सभी परिवारों के साथ हैं। हर समय हर समस्या के लिए तैयार हैं। हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष व किला थाना वबाल में नामजद हर्ष भारद्वाज के घर पहुंचकर परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि सभी पांच लड़कों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने जानबूझ कर लाठी चार्ज कर धरना प्रदर्शन को बवाल में तबदील किया। उसके बाद पांच लड़कों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला यूपी सीएम के संज्ञान में है। जिन लड़कों पर मुकदमा हुआ है सभी के मुकदमें वापस होंगे। गुरुवार को विधायक पप्पू भरतौल ने लाठी चार्ज में जखमी जिला महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा विभु शर्मा, दिव्य चतुर्वेदी, अमित राठौर, करन दिवान के घर जाकर उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और भरोसा दिया कि हम आप लोगों के साथ है और लिखे हुए सारे फर्जी मुकदमे वापस होंगे। 
बता दें, 17 अक्टूबर को एक छात्रा दूसरे समुदाय के लड़के बिलाल के साथ चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ करीब 8 लाख रुपए भी ले गई है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर पाई है। चार दिन बाद भी लड़की की बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार को दोपहर बाद हिंदू जागरण मंच, भाजपा समेत अन्य हिंदू संगठनों ने किला थाने का घेराव कर दिया। भारी हंगामे के बीच पुुुुलिस और हिंदू संगठनों के बीच हालात टकराव के बन गए थे। हाथापाई-गलौज के बाद भीड़ ने कुर्सियां तोडऩी शुरू कर दी थीं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। बल प्रयोग में कई लोगों को चोटें आई थीं। वहीं पांच लड़कों पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया था।
















