उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विधायक शहर अरुण कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शहीद उद्यान से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा हेतु 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी प्रचार वाहनों के द्वारा दी जायेगी। जिससे महिलाओं को सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक जागरुक हो सकेगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी हो सकें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने 17 से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह संदेश दिया कि ”महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता हेतु समाज के व्यक्तियों के अंतरिक भवबोध से सम्मान आवश्यक है। इस मनोवृत्ति का विकास किसी अवलम्ब पर नहीं होना चाहिए। ”महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक नारी को अपना अधिकार है उसे अपना अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उन्हें कमजोर नहीं समझना चाहिए।
















