देश के अन्नदाता त्रस्त, भाजपा मस्त: अशफाक सकलैनी

धान क्रय केंद्र कम होने के कारण बिचौलिए सक्रिय: अजय शुक्ला

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जियाउर रहमान ने बताया की धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने से किसान काफी परेशान हैं। साथ ही नमी और गीला धान के नाम पर अनावश्यक रूप से हो रही कटौती को रोकने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरुप पार्क बरेली में कांग्रेस जनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की देश के अन्नदाता किसानों को आज सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। नमी और गीला धान बता कर किसानों को परेशान किया जा रहा है और जबरदस्त कटौती की जा रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन आज यही भाजपा सरकारें किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीडऩ कर रही हैं। भारत कृषि प्रधान देश है लेकिन उसके बाद भी आज किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है उसके बाद भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार चुप बैठी है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि जिले में धान क्रय केंद्र कम होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण बिचौलिए सक्रिय हो गए है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तुरंत किया जाए और सरकार द्वारा किसानों को इसकी गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा की लाकडाउन के चलते व्यापारी फड़, खोखा वाले छोटे दुकानदार और उनके साथ साथ देश के अन्नदाता किसान सबसे ज्यादा परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उसके बाद भी ना तो छोटे व्यापारियों की सरकार मदद कर रही है और ना ही किसानों का कर्जा माफ कर रही है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सिर्फ पूंजीपतियों के साथ खड़ी है और उनके लाभ के लिए योजनाएं बना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि आज देश के अन्नदाता किसानों का उत्पीडऩ सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हो रहा है। निजी नलकूपों के बिजली बिलों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी फसल का लागत मूल्य बढ़ गया है हम सरकार से मांग करती हैं। तुरंत बिजली के दामों को कम किया जाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा देश के अन्नदाता किसानों को अगर परेशानी उठानी पड़ेगी तो अर्थव्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा जाएगी। अगर किसानों ने खेती करना बंद कर दी तो देश के अंदर अनाज की समस्या खड़ी हो जाएगी। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसान हित के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। सपने दिखाए थे लेकिन आज धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।
उसके बाद कांग्रेस जन जोरदार नारेबाजी करते हुए हाथों में स्लोगन लिए तख्तियां लिए हुए किसान विरोधी सरकार बर्खास्त हो बर्खास्त हो, किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में के जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर एसीएम प्रथम महोदय जी को माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय जी को संबोधित ज्ञापन दिया और किसानों से संबंधित समस्याओं को बताया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस जनों में मीरगंज नगर पालिका चेयरमैन इलियास अंसारी , राज शर्मा एडवोकेट, पारस शुक्ला, दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय, कमलेश ठाकुर, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, सैयद फरहान अली, कादर खान ,अविनाश चौबे, खालिद खान, योगेश जौहरी, हाजी जुबैर, मुराद बेग, अकरम सैफी, दीपक बाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल, संगीता कौशल, सुचित्रा सिंह, इंदिरा टंडन, सुनीता दुबे मुख्तार अहमद राजेंद्र सागर, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश बाबू वाल्मीकि, कुमकुम शर्मा, राजेश कुमार, विजय मौर्या, मोहम्मद शाकिर, इंतजार हुसैन उपस्थित रहे।