पान की दुकान का कटरैन तोड़ हजारो की चोरी 

मोबाइल के शोरूम में भी चोरों ने किया चोरी का प्रयास

कुशीनगर। कुशीनगर के तहसील तमकुहीराज के हाईटेक थाना विशुनपुरा के दुदही रेलवे स्टेशन रोड (पूर्बी रेलवे ढाला)के चौराहे पर स्थित हजरत अली पुत्र गफुर ग्राम-दुदही के पान के दुकान ने 21अक्टूबर 2020 के रात को सब्बल व रिंच से दुकान के ऊपर का कटरैन तोड़कर चोर लगभग पांच हजार रुपये नगद व समान चोरी कर ले गए।वही बगल में बबलू प्रसाद पुत्र शंकर प्रसाद ग्राम दुदही के मुस्कान मोबाइल शो रूम का भी सरिया व रिंच से ऊपर का कटरैन तोड़कर चोरो ने चोरी करने का पूरा प्रयास किया, पर कटरैन के निचे मजबूत लोहे का प्लेट लगा होने के कारण एक बड़ी चोरी की घटना का अंजाम देने में असफल होने के बाद सब्बल व रिंच ऊपर कटरैन पर ही छोड़ भाग गए।

मौके पर एक नया झोला व साड़ी भी दुकान के पीछे मिला।
बृहस्पतिवार को सुबह मामले की जानकारी हुई। लोगो द्वारा डायल 112 को सूचित किये डायल 112 पुलिस व बिशनपुरा पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई मोबाइल शो रूम के मालिक बबलू प्रसाद का कहना हैं कि इस तरह घटना लगभग आठ महीने पूर्ब पांच लाख की चोरी हो चुकी हैं चोरी से तंग आकर मैं अपने शो रूम के उपूरी हिस्से को लोहे के चादर लगाकर बेल्डिंग करा दिया और सीसीटीबी कैमरा भी लगावा दिया जिसके वजह से आज हमारा शो रूम चोरो के द्वारा खाली होने से बच पाया। अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा अगर सख्ती से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है। आस पास के सभी दुकान इस घटना से भयभीत वह हताश हैं दोनों दुकान लिखित तहरीर स्थानीय थाना को दे चुके हैं। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा से बात करने उन्होंने कहाँ कि यह घटना हमारे संज्ञान में तहरीर मिल गई हैं सब इस्पेक्टर अखिलेश राय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हैं जांच कर कार्यवाही हो रही हैं।