गाजियाबाद। जिले में रविवार को हुई यूपीएससी की परीक्षा का पर्यवेक्षक के रूप में नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंंचकर जायजा लिया। नगर आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मौके पर व्यवस्थाओं को देखा। रविवार को जिले में 50 केंद्रों पर दो पाली में यूपीएससी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से भी जानकारी ली। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो। परीक्षार्थी सही प्रकार से परीक्षा दे रहे हैं इसको लेकर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई केंद्रों पर पहुंचे।

नगर आयुक्त ने पर्यवेक्षक के रूप में मोदीनगर स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उपस्थित स्टाफ से वार्ता की। परीक्षा हॉल में तैनात टीम से भी जानकारी ली गई। हॉल के बाहर लगी रोल नंबर की लिस्ट की भी जांच करते हुए अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिविल सेवा परीक्षा के चलते केंद्रों पर पुलिस फोर्स सुबह से ही तैनात रहीं। केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे।















