हापुड़। चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बाबूगढ़ पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक सेंट्रो कार तथा एक बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त शेर अली उर्फ बब्बू पुत्र जराफत निवासी गांव नंगली थाना किठौर जनपद मेरठ का निवासी है। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि वह गश्त पर थे तभी एक संदिग्ध आता नजर दिखाई दिया जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ उसे दबोच लिया। उसके पास से एक चोरी की गई सेंट्रो कार तथा एक स्प्लेंडर बाइक तथा एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। जांच में पता चला कि बरामद कार चोरी की है। आरोपित की निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई।















