कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हवन में आहूति दी
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। शिक्षण संस्था के मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करने के उपरांत कोरोना संक्रमण की रोकथाम को हवन में आहूति दी गईं। गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर में स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नवनिर्मित मंदिर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिव परिवार एवं दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर भगवान महादेव को वस्त्र धारण कराए गए। इसके उपरांत हवन का आयोजन किया, जिसमें इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं मेरठ के भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, प्राचार्या रूचिका गुप्ता, जफर वसी फॉर्मेसी प्रधानाचार्य, चीफ प्रॉक्टर पवन तोमर समेत स्टाफ एवं शिक्षकों ने आहूति देकर देश की खुशहाली, विश्व शांति, मानव कल्याण, दैवीय आपदाओं से मुक्ति एवं कोरोना महामारी की रोकथाम को प्रार्थना की।














