यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 127 गांवों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की हुई शुरूआत 15 अगस्त तक हर दिन गांव से लेकर शहर तक होंगे कई कार्यक्रम

प्राधिकरण क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन यमुना प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के निर्देशन में हो रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा। 9 अगस्त को शिलाफलक हेतु स्थल का निर्धारण किया गया और अमृत कलश में गांव के विभिन्न स्थलों से मिट्टी लाकर भरे गये। चिन्हित स्थलों पर पैडेस्टल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा शिलालेख भी तैयार कर लिए गए हैं। एके सिंह ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के संदेश के साथ मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता एवं लोगों को देशप्रेम जागृत करने का कार्यक्रम है।

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन के बाद शुरू हुए मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार कई तरह के आयोजन होंगे। बुधवार को पंच प्रण और कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्राधिकरण क्षेत्र के 127 गांवों में विभिन्न घरों से एवं प्रमुख स्थलों से मिट्टी लाकर कलश में भरा गया। स्कूलों में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पंच प्रण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्कूलों के शिक्षक एवं यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी पंच प्रण की शपथ ली। प्राधिकरण क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन यमुना प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के निर्देशन में हो रहा है। एके सिंह ने बताया कि 9 अगस्त शुरू हो रहे स्वाधीनता दिवस उत्सव के तहत 15 अगस्त तक हर दिन गांव से लेकर शहर तक अनेक कार्यक्रम होंगे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा।


यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के कुल 127 गांव और मजरों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त को शिलाफलक हेतु स्थल का निर्धारण किया गया और अमृत कलश में गांव के विभिन्न स्थलों से मिट्टी लाकर भरे गये। चिन्हित स्थलों पर पैडेस्टल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा शिलालेख भी तैयार कर लिए गए हैं। 10 अगस्त को प्राधिकरण क्षेत्र के स्कूलों में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। स्कूलों में एवं गांवों में अब तक लगभग 15 हजार झंडों का वितरण किया जा चुका है। 11 अगस्त को पौघा रोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्कूलों में तरह-तरह के आयोजन होंगे। प्राधिकरण के अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों और गांवोें की जिम्मेदारी दी गई है।


आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के संदेश के साथ मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता एवं लोगों को देशप्रेम जागृत करने का कार्यक्रम है। 15 अगस्त तक कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण क्षेत्र के हर गांव, नगर पंचायत एवं अन्य क्षेत्र में शिलापट्ट स्थापित किया जाएगा। शिलापट्ट पर आजादी के अमृत वर्ष का विजन प्रदर्शित होगा। इस पर वीरों, शहीदों का परिचय प्रदर्शित होगा। हर ग्राम में शिलापट्ट को पूरे सम्मान के साथ भव्य रूप में कार्यक्रम आयोजित कर लोकार्पण किया जाएगा। बुधवार को हर्षोंल्लास के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। इस कार्यक्रम से लोगों में देशभक्ति जागृत होगी।
एके सिंह
जीएम (प्रोजेक्ट)
यमुना प्राधिकरण