-हमारी संस्कृति को दर्शाता है हरियाली तीज: आशा शर्मा
गाजियाबाद। पूर्व महापौर आशा शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने शुक्रवार को टू नाइट क्लब में तीज का बहुत ही सुंदर कार्यक्रम किया। जिसमें महिलाओं ने नृत्य, संगीत, खेल समेत विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें अव्वल आने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। जिसके बाद मेहंदी रचाओ, सिगिग, पिक एंड ड्राप समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर तीज क्वीन के रूप में निधि बंसल का चयन हुआ। बेस्ट गायन की प्रतियोगिता में तारा जोशी बेस्ट नृत्य की प्रतियोगिता में एवं बेबी रिया ने महाभारत के सार को बहुत ही सुंदर तरीके से बताया। सभी महिलाओं ने तीज त्यौहार को झूला झूलकर, एक दूसरे को मेहंदी लगाकर तथा लोकगीतों में थिरक कर बहुत ही उमंग व उत्साह से मनाया।

पूर्व महापौर सुनीता दयाल ने कहा हरियाली तीज हमारी संस्कृति की धरोहर है। यह उल्लास और उमंग का त्यौहार है। जब-जब हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर से दूर होते हैं। तब-तब जीवन व समाज में समस्याएं बढ़ती हैं। हरियाली तीज न केवल बरसात, बल्कि हरियाली का प्रतीक है। यह भाई बहन के प्रेम व श्रृंगार का भी उत्सव है। हरियाली तीज हमारी संस्कृति को दर्शाता है। इस मौके पर राज जैन, अर्चना शर्मा, प्रियंका पांडे, अंजना त्यागी, सुनीता चौहान, लवली कौर, पार्षद ओमवती, पार्षद प्रीति जैन, पार्षद उर्मिला चौहान एवं अनेकों महिलाओं ने भाग लिया। निर्णायक भूमिका के रूप में डॉ मंजू, प्रियंका त्यागी, विभा रावत और संगीता त्यागी की भूमिका मुख्य रूप से रहे।















