भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा उत्पीडऩ: शिवपाल यादव

मोदीनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव समान मुआजा की मांग को लेकर तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। इस मौके पर शिवपाल यादव ने अंादोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को आगामी सत्र में विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीडऩ किसानों का हो रहा है। शिवपााल यादव ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण से पहले अधिकारियों ने जमीन खरीद ली और मुआवजा राशि अलग अलग कर दी। उन्होंने कहा कि 19 गांवों के किसान 14 माह से आंदोलन कर रहे हैं ,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की ओर से आंख बंद कर ली है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है और यह मुद्दा आगामी सत्र में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रसप कार्यकर्ता हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर बबली गुर्जर ,रणवीर दहिया ,सतेन्द्र तोमर ,सतीश राठी ,प्रसप के प्रदेश महासचिव रिछपाल सिंह ,जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ,अमित जानी ,बुद्वप्रकाश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिवपाल के काफिले को लेकर दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम
किसानों के धरने में शामिल होने आए शिवपाल यादव के काफिले की गाडिय़ां सड़क पर खड़ी होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर बुधवार लंबा जाम लग गया।

जाम के कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे किसानों के आंदोलन में बुधवार सुबह करीब दस बजे प्रसप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शामिल हुए । शिवपाल यादव के साथ गाडिय़ों का बड़ा काफिला था। तहसील परिसर के अंदर पार्किग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सभी ने अपनी अपनी गाड़ी दिल्ली मेरठ मार्ग पर पर सड़क पर ही आड़ी तिरछी खड़ी कर दी थी। जिस कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। वाहन रेंग रेंगकर निकलने शुरु हो गए। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जाम के कारण तहसील से लेकर थाने तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। तीन किलोमीटर लम्बे लगे जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।