जी20 को लेकर दुल्हन की तरह निगम ने सजाई सड़कें

जी20 के रूट पर हुई साज सज्जा एवं लाइटिंग का महापौर ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। दिल्ली में होने वाले जी 20 सम्मेलन में गाजियाबाद एयर फोर्स स्टेशन से एलिवेटेड होते हुए अथितिगण दिल्ली कार्यक्रम में जाएंगे। जिसके लिए नगर निगम द्वारा सभी रूटों पर सड़कों का निर्माण, अद्भुत पेंटिंग, डिवाइडर रंगाई, पेड़ों की छटाई, तिरंगा लाइट, वेलकम लाइट, बटरफ्लाई लाइट, साफ सफाई, जी 20 के स्लोगन आदि कार्य किए गए। गुरुवार को महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों संग निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिसकी दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद तिरंगा लाइट की तारीफ भी की थी।

महापौर ने सभी रूटों पर खुद पहुंच कर कार्यों का जायजा लिया। जिससे कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी ना रहें। कई स्थानों पर लाइट बंद मिली एवं एयर फोर्स स्टेशन के बाहर गोल चक्कर पर अंधेरा था। महापौर ने तत्काल लाइट लगाने के निर्देश दिए। प्रकाश प्रभारी द्वारा तत्काल कलरफुल लाइट मंगाई गई, पूर्व में महापौर द्वारा ही पूरे रूटों पर तिरंगा लाइट लगाने के निर्देश दिए थ। जो कि बहुत सुंदर लग रही है और पूरा शहर भी निगम की तारीफ कर रहा है। जी 20 रूट पर 3 स्थानों पर एलईडी लगाई जाएंगी।

जिसमे भारत की संस्कृति के दृश्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ-साथ शहर को साफ सुंदर रखने का संकल्प निरंतर रखा जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, जोनल प्रभारी आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता जैदी, सहायक अभियंता आश कुमार, सम्पत्ति अधीक्षक भोलेनाथ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।