-म्युनिसिपल कमिश्नर के दौरे का असर, मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी बढ़ी कार्य की रफ्तार
गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। बल्कि औचक निरीक्षण के असर से अन्य मुख्य मार्ग एवं आंतरिक वार्डों में भी सफाई मित्रों ने कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे विजयनगर तथा सिटी जोन के मुख्य मार्गों का सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, विजयनगर स्थित धोबीघाट आरओबी, दूधेश्वर नाथ मंदिर होते हुए मेरठ तिराहा व एनसीईआरटीसी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां मौके पर सफाई मित्रों सफाई करते हुए पाए गए। प्रतिदिन सफाई की स्थिति न मिलने पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने संबंधित टीम को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

म्युनिसिपल कमिश्नर की कड़ी कार्यवाही को देखते हुए अन्य क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था की रफ्तार बढ़ गई है। म्युनिसिपल कमिश्नर मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लें रहे हैं। शहर हित में संबंधित अधिकारियों को भी लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया शहर की स्वच्छता के लिए प्रतिदिन सफाई बहुत जरूरी है। यह नहीं कि जिस दिन अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाए, उसी दिन सिर्फ सफाई की जाए। निरीक्षण लगातार किया जाएगा, जिस कर्मचारी के कार्य में लापरवाही मिलेगी, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर पार्षदों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं। जिस शहर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता होगी।
निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर ने महिला सफाई कर्मचारी से की वार्ता
म्युनिसिपल कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर सफाई मित्रों से वार्ता करते हुए उनका स्वास्थ्य का हाल जाना और स्वच्छता के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उत्साहित किया। विजयनगर जोन के अंतर्गत मौके पर सफाई कर्मचारी से वार्ता की, उनके कार्य की प्रशंसा की। म्युनिसिपल कमिश्नर के नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था में दिन प्रतिदिन बेहतर बदलाव होते दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए क्षेत्रीय निवासी भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश भी उपस्थित रहे।
दो सफाई नायक निलंबित
शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं रखे जाने पर अब म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि सुधर जाओ,अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। गुरुवार को नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर विजयनगर जोन क्षेत्र के वार्ड-9 के सफाई नायक जयप्रकाश और वार्ड-17 के सफाई नायक श्याम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर और सफाई निरीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा है।















