जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद

-ग्रामवासियों ने की दुहाई डिपो का नाम बदलकर भिक्खनपुर डिपो करने की मांग

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं का मजमा लग गया। कई शिकायतों को तो मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया लेकिन कुछ को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित के निर्देश दिए गए। डीएम कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। डीएम द्वारा कार्यदिवस के दौरान लगातार जन समस्याएं सुनीं जाती रही हैं। जिनका ससमय पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण भी हो जाते हैंं। जिलाधिकारी द्वारा जारी इस जनसुनवाई क्रम के चलते जहां पहले कुछ ही लोग अपनी शिकायतों को लेकर आते थे। वहीं वर्तमान समय में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को शिकायतों के गुणवत्ता से निस्तारण होने के बाद बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहता हैं।

शिकायतों के निस्तारण के लिए जमावड़ा लगा रहा। वहीं बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। जनसुनवाई के क्रम में भिक्खनपुर  ग्राम वासियों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया कि दुहाई डिपो का नाम बदलकर भिक्खनपुर डिपो कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग करते हुए ज्ञापन दिया, जिलाधिकारी ने जल्द ही भुगतान कराये जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित शिकायतें भी जिलाधिकारी को पीड़ितों द्वारा प्रेषित की गई। जिसका जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम सिटी गंभीर सिंह भी मौजूद रहे।