सीवर, सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों ने पार्षद का किया स्वागत

25 वर्षो से बदतर स्थिति में पड़ी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य हुआ पूर्ण

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 में बुधविहार और शिवा कुंज में 25 वर्ष से बदतर स्थिति में पड़ी नाली एवं सड़क निर्माण न होने से जहां क्षेत्रीय लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर थे। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या से निजात पाने के लिए पूर्व में कई निगम अधिकारियों से मुलाकात कर पत्र सौंपा। लेकिन समस्या से निजात नही मिली। बाद में स्थानीय पार्षद मनोज गोयल ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया।

निर्माण करार्य पूर्ण होने पर रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद मनोज गोयल का फूलों की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। पार्षद मनोज गोयल ने बताया सड़क व सीवर लाइन का कार्य 50 लाख रूपए की लागत से पूरा कराया गया है। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वैशाली सेक्टर-1 में बुधविहार और शिवा कुंज में नाली एवं सड़क निर्माण न होने के कारण पिछले 25 वर्षाे से स्थानीय लोग नरकीय जीवन यापन करने के लिए मजबूर थे। वर्ष 2017 में पार्षद चुनाव के दौैरान जब क्षेत्र का दौरा किया था तो गलियों में गंदा पानी बहता रहता था। सड़कें पहाड़ों की तरह उबड़ खाबड़ थी। तभी क्षेत्रीय लोगों का आश्वन दिया था कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। लोगों से लगातार मिल रही मांगों को लेकर एक प्रस्ताव बनाकर निगम में भेजा गया था। अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य को मंजूरी देने के बाद अब वहां सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य भी गलियों में पूरी हो चुका है। इस दौरान अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह, रमेश भारती, आनंदपाल, मास्टर कुलदीप, राम, दिलीप, राजकुमार, सतीश, श्याम, हरपाल, भूपेंद्र गुप्ता, वीर सिंह, रंजीत, शिशुपाल, किरण, जंग बहादुर, मदनलाल, रामदास, सतपाल, सुरेश और मनु अन्य मौजूद रहे।