पार्षद कुसुम गोयल के प्रयासों से दूर हुआ कौशांबी से उदयगिरि एरिया का अंधेरा, ठीक हुई लाइट

गाजियाबाद। वार्ड-72 पार्षद कुसुम गोयल के प्रयासों से बुधवार को कौशांबी थाने वाली रोड हिमगिरी टावर सतपुड़ा उदयगिरि के आसपास के एरिया की लाइट नगर निगम द्वारा ठीक कराई गई। कौशांबी थाने वाली रोड हिमगिरी टावर सतपुड़ा उदयगिरि के आसपास के एरिया की लाइट पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रात होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता था, जिस कारण आपराधिक वारदातों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना होने के साथ हादसों का डर भी बना रहता है।

क्षेत्र के लोगों ने कौशांबी थाने वाली रोड हिमगिरी टावर सतपुड़ा उदयगिरि के आसपास के एरिया की लाइट ठीक कराने के लिए पार्षद कुसुम गोयल को पत्र सौंपा। क्षेत्र के लोंगों की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए पार्षद ने निगम अधिकारियों से संपर्क किया। लगातार किए गए प्रयासें के चलते ही कौशांबी थाने वाली रोड हिमगिरी टावर सतपुड़ा उदयगिरि के आसपास के एरिया की लाइट ठीक हुई। जिससे अब रात के अंधेरे को दूर कर पार्षद ने फिर उजाले की नई रोशनी दी है। इस दौरान पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल ने खुद निगम कर्मचारियों के साथ खड़े होकर लाइट को ठीक कराया।