-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशु संरक्षण अभियान की बैठक
गाजियाबाद। जिले मेंं ठंड बढऩे के चलते गोवंशों की सुरक्षा एवं ठंड से बचाव के लिए सभी तैयारी पूरी की जाए। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पशु संरक्षण अभियान की बैठक की गई। बैठक में निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान में लगाए गए छह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में 31 दिसंबर से पूर्व शत-प्रतिशत सड़कोंं पर घूमने वाले गोवंश को आश्रय स्थलों पर संरक्षित करने के कड़े निर्देश दिए। इस अभियान में पंचायती राज विभाग, नगर निगम,नगर पालिका परिषद संरक्षण के लिए मुख्य विभाग हैं। उनके साथ ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग एवं पशु पालन विभाग को आपसी समन्वय करते हुए समय सीमा अंतर्गत संरक्षण कार्य किया जाना है। जिलाधिकारी ने बैठक में बीत 6 नवंबर को दिए गए लक्ष्य एवं निदेर्शो के क्रम में अभी तक गोआश्रय स्थल निर्माण एवं अतिरिक्त शैड का निर्माण संतोषजनक नहीं पाया गया।
उन्होंने विकास खंड,निकाय के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 1000 निराश्रित गोवंश को संरक्षित करें।जनपद में 412 गोवंश संरक्षित अभी तक किए गए हैं।मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत अधिक से अधिक गोवंशों को सुपुर्द करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके तहत लाभार्थियों को 50 रुपए रोजाना की दर से सरकार भुगतान कर रही है। निराश्रित गोवंशों को एकत्र कर गौशाला में रखें। गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए टीन शेड, तिरपाल आदि से शेड बनवाएं।गोवंशों की समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवाई जाए।बीमार पशुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनके लिए हरा चारा,भूसा को पूर्ण मात्रा में एकत्र कर रखें।
इसके साथ ही पानी का उचित प्रबंध किया जाए। गौशालाओं का निरीक्षण किया जाए। वहां विद्युत, जल,चारा आदि का उचित प्रबंध है या नहीं। साथ ही गोवंशों की बीमार गोवंश,मृत, वृद्ध आदि सभी गोवंशों की गिनती की जाए। किसी भी स्थिति में गोवंशों का ध्यान रखा जाए। बैठक में एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव,पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी पांडेय, उप पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।















