हरे भरे रहेगें पौधे तभी वातावरण होगा स्वच्छ: मनोज गोयल

पेड़ पौधे को हरा-भरा रखने के लिए वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल ने दिया पानी का पाईप

गाजियाबाद। जहां भी जमीन खाली हो, वहां पर पौधे लगाने चाहिए। इससे धरा हरी भरी बन जाएगी। वहीं वातावरण साफ-सुथरा रहेगा। दिनोंदिन वातावरण दूषित होने के पीछे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एक कारण है। पेड़ों की कटाई से न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, अपितु भयंकर बाढ़ एवं अन्य आपदाएं आती हैं। एक पौधा लगाना एक सौ हवन करवाने के बराबर फलदायी होता है। यह बातें सोमवार को गली नंबर 3 सेक्टर 1 वैशाली के पार्क में लगे घास और पेड़ पौधे को हरा-भरा रखने के लिए वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल ने नगर निगम द्वारा आरडब्ल्यू अध्यक्ष डॉक्टर एसएन शर्मा को पानी का पाईप देते हुए कही। उन्होने कहा जब पौधे हरे-भरे रहेगें तभी वातावरण भी स्वच्छ होगा। इसके लिए प्रतिदिन पौधों की देखभाल बेहद जरूरी है। जिस तरह पौधा लगाने हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ठीक उसी तरह उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
एक हवन तो अधिकतम दो दिनों तक वायुमंडल को साफ रखता है परंतु एक पेड़ एक सौ वर्ष से भी अधिक समय तक वायुमंडल को साफ सुथरा रखता है। इस दौरान कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा नेता अवधेश कटियार, केएल शर्मा, पीके तुली, प्रदीप सिसोदिया, सतेंद्र मिश्रा, बीजी सिंह, एससी तिवारी, ज्योति पहलाद सिंह, सुभाष राय, नरेंद्र वर्मा, यशपाल जग्गी, केशव गोयल, दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।