-500 से अधिक महिलाओं ने कलश लेकर धार्मिक अनुष्ठान में लिया भाग
गाजियाबाद। ब्रिज विहार में शनिवार को भव्य राम कथा के आयोजन के अवसर पर, श्री सत्यनारायण मंदिर समिति ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सामाजिक एवं स्थानीय वासियों ने उत्साह और भक्ति भाव से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ब्रिज विहार से निकली 500 से अधिक महिलाओं ने इतिहास बना दिया। इस अद्वितीय कलश यात्रा में, ब्रिज विहार क्षेत्र से निकली 500 से अधिक महिलाएं ने भाग लिया और इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह यात्रा समृद्धि और सामूहिक एकता की भावना से भी ओतप्रोत थी।
विशेष कलश यात्रा में, महिलाएं ने अपनी भक्ति को और भी शक्तिशाली बनाया, जब उन्होंने तुलसी के पौधे को साथ लेकर यात्रा को सजाया। इस साहसिक कदम से महिलाएं ने धार्मिक परंपरा को और भी समृद्धि से भरा बना दिया है। सत्यनारायण मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा, यह कलश यात्रा न केवल हमारे समुदाय के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि इससे हम समृद्धि और एकता की भावना को भी महसूस करते हैं। महिलाओं ने तुलसी के पौधे को साथ लेकर यात्रा को और भी पवित्र बना दिया है।
सत्यनारायण मंदिर के सह सचिव अशोक पाण्डेय ने बताया कि ब्रिज विहार श्री सत्यनारायण मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो ए, बी, सी, डी, ई ब्लाक के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस सत्यनारायण मंदिर प्रांगण पहुंची। तत्पश्चात् श्री राम कथा के कथावाचक पं. श्रीकांत पाण्डेय ने राम कथा और कलश यात्रा का महत्व सभी श्रधालुओं को बताते हुए निवेदन किया की जिस प्रकार क्षेत्रवासियों ने कलश यात्रा में भाग लिया उसी प्रकार आने वाले 9 दिन लगातार कथा का श्रवण कर पूरा फल प्राप्त करें।
कलश यात्रा में भाजपा नेता योगेश त्रिपाठी एवं पार्षद विनय चौधरी ने कलश यात्रा में भाग लिया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही ब्रिज विहार के सभी मंदिर की समितियों ने भाग लिया। डी ब्लाक समिति ने यात्रा का स्वागत भी मंदिर पर किया। इस यात्रा में पूर्व पार्षद सुनीता चौधरी, पूर्व पार्षद पूनम त्यागी, दीप तोमर, युसी सक्सेना, सुशील सिंह, अजय त्यागी, पुष्कर सिंह, अम्बिका मौर्य, विपुल भदौरिया, नितिन भरद्वाज आदि कई सम्मनित व्यक्तियों ने यात्रा में भाग लिया।



















