निगम अधिकारियों ने कारकस प्लांट का किया औचक निरीक्षण

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने शहर में निगम के कारकस प्लांट की जानकारी ली है। इसी क्रम में कारकस प्लांट की गतिविधि देखने के लिए अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया। मृत पशुओं के शवों का निस्तारण करने के लिए निगम द्वारा संचालित कारकस प्लांट का नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. आशीष त्रिपाठी, पशुपालन विभाग के अधिकारियों व डॉक्टरों की टीम के साथ कारकस प्लांट का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

मौके पर संबंधित टीम द्वारा पशुओं का पोस्टमार्टम किए जाने और सफाई व्यवस्था में आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त मिली। स्टाफ  को व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए। गंदगी को तत्काल साफ  करने के लिए कहा गया। रोजाना मृत पशुओं के शव निस्तारण किया जाए। मशीनों की भी जांच की गई। प्लांट की निगरानी रखने के लिए लगाए गए कैमरे को भी देखा गया। निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को रिपोर्ट दी। इस पर नगर आयुक्त ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।