गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम के प्रकाश विभाग द्वारा क्रिसमस से पूर्व गिरजाघरों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। लाइटों के लगने से गिरजाघर के आसपास बेहतर प्रकाश व्यवस्था हो गई है। प्रकाश विभाग के अधिकारी क्रिसमस से पूर्व जहां गिरजाघर है। वहां पर लाइट व्यवस्था सुदृढ़ कर रहे हैं। निगम के प्रकाश प्रभारी आश कुमार ने बताया कि शहर में रोजाना लाइटों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे से पूर्व गिरजाघरों के आसपास लाइटों की व्यवस्था को बेहतर किया गया है। घंटाघर स्थित चर्च पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई है। क्रिसमस-डे से पूर्व शहर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई है।
















