गाजियाबाद। इजरायल में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी श्रम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया ने बताया कि उत्तर प्रदेश से दस हजार कुशल कामगारों को इजरायल में नौकरी का अवसर है। इस संबंध में शासनादेश जारी हुआ है। सिरेमिक टाइल, प्लास्टरिंग, फ्रेम वर्क/शटरिंग व आयरन बेंडिंग के कुशल कारीगर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 21 से 45 वर्ष उम्र की अर्हता है। संविदा के आधार पर श्रमिकों की नियुक्ति इजरायल सरकार एक से पांच साल तक के लिए करेगी। उप श्रमायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार का संशय होने पर आवेदक उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं। इजराइल कार्य करने के लिए राजमिस्त्री 2000, टाईल्स/पत्थर 2000, सेटरिंग 3000 एवं आयरन बैंल्डिंग 3000 श्रमिकों को मौका मिलेगा। अब तक जनपद गाजियाबाद में 138, हापुड़ में 32 एंव बुलन्दशहर में 14 कुल- 184 श्रमिको द्वारा इजराइल जाने के लिए इच्छा जाहिर की है।
ऐसे श्रमिक जो राजमिस्त्री, टाईल्स/पत्थर, सेटरिंग एवं बैंल्डिंग करते है और वह इजराइल में जाकर कार्य करने के इच्छुक है, वह अपना आवेदन श्रम कार्यालय लोहिया नगर में जाकर कर सकते है। आवेदन की अधिक जानकारी के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें मोबाइल नंबर- 8303521529, 9250522228 सम्पर्क कर सकते है। कार्य का अनुभव 3 वर्ष, कार्य की श्रेणी राजमिस्त्री, टाईल्स/पत्थर, सेटरिंग एवं बैंल्डिंग है और वेतन प्रतिमाह 1,37,000 रूपये है। साथ ही श्रमिको को बोनस, ओवर टाइम, मेडिकल एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए आपको वोटर कार्ड/पेनकार्ड/ड्राइविंग लाईसेंस या अन्य प्रमाणित सरकारी फोटो युक्त अभिलेख।
पाटर्नर आईडी (वोटर कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस) या अन्य प्रमाणित सरकारी फोटो युक्त अभिलेख। पासपोर्ट (यदि नही है, तो तत्काल बनवाया जा सकता है)। श्रमिक को बेसिक अंग्रेजी की बोलना एवं समझना जरूरी होगा। श्रमिक को निर्माण की ड्राइंग को पढऩा आना चाहिए। आवेदन किए जाने के उपरांत पात्र पाये गये इच्छुक अभ्यार्थियों के इजराइल में निवास/ रोजगार दिए जाने की कार्यवाही कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी एनसीडीसी इन्टरनेशनल व इजराइल सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी पीआईबीए द्वारा की जायेगी।
फोटो न: 12
















