-गंदगी न करना भी सफाई मे सहयोग करना है, शहरवासी सफाई मित्रों का करें सहयोग: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। जोनल प्रभारियों की देखरेख में सुबह की सफाई का कार्य शहर में जोरों से चल रहा है। जिसमें मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी सफाई अभियान के रूप में कराई जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार समस्त जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके क्रम में गंदगी मिलने पर मौके पर सफाई करा रहे हैं, सफाई व्यवस्था को देख क्षेत्रवासी भी सराहना कर रहे हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सफाई मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बढ़ते कोहरे को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों से अपना विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया, समय-समय पर नगर आयुक्त सफाई मित्रों से मिलते रहते हैं तथा उनके परिवार जनों तथा उनका हाल-चाल भी पूछते हैं।
इसी क्रम में जब नगर आयुक्त ने देखा कि शहर में कोहरा बढ़ रहा है, जोनल प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सफाई के साथ-साथ सफाई मित्रों का ध्यान रखने के लिए भी निर्देश दिए। क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा भी नगर निगम की सफाई मित्रों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बढ़ती ठंड में भी नगर निगम के सफाई मित्र अपना कार्य बहुत ही निष्ठा से कर रहे हैं। शहर की सफाई को बेहतर करने में अपना 100 प्रतिशत कार्य कर रहे है।ं जिसके लिए क्षेत्रीय पार्षद गण भी समय-समय पर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। सफाई मित्रों के प्रति सम्मान जताते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, सफाई निरीक्षकों व अन्य टीम को सफाई के दौरान सफाई मित्रों का ध्यान रखने के लिए कहा गया। समय-समय पर उनका निशुल्क हेल्थ चेकअप भी नगर निगम कर रहा है। शहर हित में लगातार जुटे हुए सफाई मित्र अपना कार्य कर रहे हैं। शहर वासियों से उनके कार्य में सहयोग करने की अपील भी की गई। शहर वासियों को सफाई के प्रति जागरुक करते हुए नगर आयुक्त ने अपील की है की गंदगी ना करना भी सफाई में सहयोग करना है। इसके क्रम में क्षेत्र की नागरिक ना गंदगी होने दें यदि कोई गंदगी कर रहा है तो उसको रोके व शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें, अपील करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है।


















