अब कानूनी झमेले में फंसी एक्ट्रेस पूनम पांडे

अश्लील वीडियो शूट कराने पर एफआईआर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे अब कानूनी झमेले में फंस गई हैं। गोवा में अश्लील वीडियो शूट कराने पर पूनम के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। कैनाकोना पुलिस स्टेशन में पूनम का अश्लील वीडियो शूट किए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग की शिकायत पर कैनाकोना पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की अश्लील वीडियो शूट कर रहा था। इसके पहले गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल चापोली डाम पर पूनम अश्लील वीडियो शूट कर रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर महिला विंग ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है। कुछ दिन पहले भी पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के बीच विवाद सामने आया था। सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद वह गोवा में हनीमून मनाने गई थीं। ऐसे में नव दंपति में विवाद हो गया था। बाद में पूनम पांडेय ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सैम बॉम्बे को हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में पूनम और सैम बॉम्बे के मध्य समझौता हो गया था। सैम के साथ अपने रिश्ते पर पूनम पांडेय ने एक साक्षात्कार के दरम्यान कहा था कि हम एक बार फिर साथ में हैं। अभिनेत्री पूनम पांडे ने साल फिल्म नशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में दिखाई दी थीं।