विकसित भारत संकल्प यात्रा के 52 कार्यक्रम संपन्न

-509 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम लगातार जारी है। जिसमें विजयनगर जोन के अंतर्गत भव्य रूप से कार्यक्रम संपन्न हुए। 12 जनवरी से वसुंधरा जोन के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम सीमा अंतर्गत आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा रही है। 52 कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं, 14 शेष कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को विजयनगर जोन के क्रॉसिंग रिपब्लिक डूंडाहेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत शहर विधायक अतुल गर्ग द्वारा की गई। लगभग 509 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया।

इसी प्रकार दूसरा कार्यक्रम अकबरपुर बहरामपुर क्षेत्र में हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव राज शर्मा रहे। लगभग 491 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। विधायक अतुल गर्ग एवं बलदेव राज शर्मा द्वारा लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। विजयनगर जोन के अंतर्गत महोत्सव के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुए। क्षेत्रीय पार्षदों का भी निगम को विशेष सहयोग मिला। वसुंधरा जोन में भी भव्य रूप से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएं इसके लिए संबंधित टीम व अधिकारियों को निर्देश दिए गए।