तालाब के जीर्णोद्धार के साथ होगा सुंदरीकरण का कार्य: विक्रमादित्य सिंह मलिक

-नगर आयुक्त ने दिए कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

गाजियाबाद। नगर निगम स्थित तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महाप्रबंधक जल और अन्य टीम को कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए है। जिसके क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम तालाबों का स्थलीय निरीक्षण भी कर रही है। प्रथम चरण में शहर के पांच तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें सदरपुर, मोरटा, अर्थला झील, पक्का तालाब और नायेफल के तालाबों का कार्य तेजी से करने के लिए निर्देश दिए गए।

महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर की तालाबों पर विशेष रूप से कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। जिसके क्रम में प्रथम चरण में शहर के पांच तालाबों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए समस्त कार्यवाही एस्टीमेट हुए अन्य पूर्ण की जा चुकी है। पांचो तालाबों की जो उधर में लगभग 2 करोड़ 66 लाख की लागत आएगी। जल निगम की कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस द्वारा कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

तालाबों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। नगर निगम जहां शहर की विकास कार्यों पर जोर दे रहा है। वहीं शहर की सौंदर्यीकरण पर भी बल दिया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर की तालाबों पर कार्यवाही जल्द ही शुरू हो रही है। जिसमें तालाबों को पुनर्जीवित करने तालाबों की सफाई करने और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया आगामी माह में तालाबों को पुनर्जीवित करने की कार्यवाही को तेज किया जाएगा।