व्यापारियों का उत्पीडऩ नही होगा बर्दास्त: विपिन गोयल

सर्वसम्मति से पुन बने चेयरमैन प्रदीप गर्ग और विपिन गोयल अध्यक्ष

गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा भागीरथ पब्लिक स्कूल में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य चेयरमैन अध्यक्ष महामंत्री कोषध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर हुई। बैठक में उपस्थित चुनाव प्रभारी महानगर महामंत्री अशोक चावला व प्रदेश महामंत्री राज्य त्यागी थे। जिसमें व्यापारी की सर्वसम्मति से पुन: चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजदेव त्यागी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग को मनोनीत किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी गण विनोद कुमार शर्मा, नंद किशोर गर्ग, शिव कुमार शर्मा, करण सिंह, प्रदीप कुमार भारती ने फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा और व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दास्त नही होगा। इस दौरान उन्होने व्यापारियों के साथ हो रही अपराधिक वारदातों पर चिंता जाहिर की।

व्यापारी समाज की रीढ़ हैं, यदि व्यापारी उपेक्षित, डरपोक, हतोत्साहित रहा तो पूरा देश संकटग्रस्त हो जाएगा। इस दौरान रवि कुमार, नीरज सोनी, रितेश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, सतपाल सिंह सिसोदिया, जोगिंदर चौधरी, राजीव कुमार, सुंदर चौधरी, राजू भाई, असगर अली, अंकित बिंदल, गोपेश कुमार, नरेश प्रजापति, बबलू सिंह, बबलू पंडित, अनुज गर्ग, विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल एवं सेक्टर 23 के समस्त व्यापारी गण उपस्थित रहे।