गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम त्यागी एवं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना को मेयर आशा शर्मा, म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से ढाई-ढाई लाख रूपए का चेक वितरित किया। यह धनराशि का निर्णय नगर निगम की सदन की बैठक में प्रस्ताव पास करा कर लिया गया। मेयर आशा शर्मा ने कहा नगर निगम द्वारा इनके द्वारा किए गए अपने देश अपने शहर का नाम उज्जवल करने के लिए भेंट किया गया है। इस धनराशि से इनका खेल एवं देश हित के प्रति सद्भावना होंगी और भविष्य में इस धनराशि से एक अच्छे मुकाम पर पहुंचकर अपने शहर और देश का नाम रोशन करेंगे।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर: मोबाइल पर मिलेगी कूड़े की गाड़ी आने की सूचना 
शिवम त्यागी सन 2019 में जर्मन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग खेल चुके हैं, सन 2018 में नेशनल लेवल में ब्रोंज मेडल जीत चुके हैं ऐसे ही सन 2018 में गोल्डन मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रोंज मेडल, सिल्वर मेडल और अन्य स्थानों पर पंजाब, देहरादून, न्यू दिल्ली,केरला ,अहमदाबाद, खेल चुके हैं, इसके साथ ही जोनल लेवल पर भी शिवम त्यागी अच्छे शूटर साबित हुए हैं। जोनल लेवल पर 2 सिल्वर मेडल, फस्र्ट पोजीशन इत्यादि ग्रहण किये है। ऐसे ही स्टेट लेवल पर 2016-2017 में गोल्डन मेडल, सिल्वर मेडल, एवं अन्य पोजीशन पर रहे हैं। इन्होंने अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि अपने शहर अपने देश का नाम रोशन किया है और शहर को इन पर गर्व करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: विजुअल प्रदूषण मुक्त शहर बनेगा गाजियाबाद
ऐसे ही सागर कसाना जिन्होंने 2019 में माउंट एवरेस्ट, 2018 में अफ्रीका खंड में माउंट किलिमंजारो, यूरोप खंड में माउंट एल्ब्रुस, अरुणाचल प्रदेश वर्जन पिक ,2017 में लेह लद्दाख माउंट गोलिप कांगड़ी एवं 2016 में हिमाचल प्रदेश के सेतीदार पिक पर तिरंगा लहराया है। इन दोनों खिलाडिय़ों ने शूटिंग के माध्यम से देश का तिरंगा लहराने के माध्यम से एक अच्छा कार्य किया है। जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा यह धनराशि इनको दी गई। जिससे भविष्य में इसी तरह देश, प्रदेश और जिले का नाम रौशन करते रहें। महेंन्द्र सिंंह तंवर ने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय शूटर शिवम त्यागी एवं एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर ने देश, प्रदेश के साथ जिले का भी नाम रौशन किया है। भविष्य में इसी प्रकार शहर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
















