गाजियाबाद। हापुड़ रोड़ स्थित एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को देश की प्रसिद्ध कंपनी टेक्स्ट्रॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्लेसमेंट मिला। एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 26 फरवरी को देश की प्रसिद्ध टेक्स्ट्रॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में एम.टेक. (कंप्यूटर सांइस), बी.टेक. (कंप्यूटर सांइस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल), बी.सी.ए., डिप्लोमा इंजीनियरिंग (कंप्यूटर सांइस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइव का आरंभ कंपनी प्रोफाइल अथवा जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे मे कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताकर किया गया।
इस ड्राइव मे लिखित परीक्षा, एवं पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुन्दर दीप ग्रुप के चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो (डॉ0) आरके खंडाल, वाइस चांसलर प्रो (डॉ) शक्ति कुमार, रजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव, हेड सी.आर.सी. अमित भारद्वाज, सीनियर एडमिशन मैनेजर गौरव सचान, डायरेक्टर (डॉ) संदीप गुप्ता, (प्रिंसिपल) निखिल निगम, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह एवं सभी शिक्षकों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

















