गाजियाबाद। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने एवं विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से अवगत कराने के उद्देश्य से एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नेहरू तारा मंडल नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। रंजना सिंह (अस्सिटेंट प्रो शिक्षा विभाग) ने विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान, तारा मंडल, भूगोल एवं विज्ञान के क्षेत्र मेे भारतीयों के योगदान से संबंधित छात्रों को जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। केंद्र में छात्र-छात्राओं ने रोचक विज्ञान, विज्ञान प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों से संबंधित जानकारियां हासिल की और श्रीडी चलचित्र, तारामंडल एवं रोचक जैव विविधता पार्क भी देखा। तारामंडल के बारे में जानकारी पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आए। तारों के बनने की प्रक्रिया छात्रों को समझाई गई। तारों के नष्ट होने के कारणों के बारे में भी बताया गया।
इसके साथ ही छात्रों ने विज्ञान केंद्र परिसर में बने जीवन विकास यात्रा और जैव विविधता पार्क, प्रदर्शनी संग्रहालय, प्रयोगशाला, श्रीडी थिएटर, सांत्वना थिएटर के बारे में भी जाना। रंजना सिंह ने बताया पृथ्वी, ब्रम्हांड, सौर मंडल, चांद-तारे, ग्रह-नक्षत्र, उल्का पिंड हमेशा से आमजन के लिए कौतूहल का विषय रहे हैं। इनका निर्माण कैसे हुआ या हमारे जन-जीवन पर इनका क्या प्रभाव पड़ता है, आसमान में इन्हें कैसे पहचान सकते हैं आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ नेहा चौधरी, पूजा एवं समस्त टाफ भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

















