व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अलावा दूसरे व्यापारी संगठनों से से जुड़े व्यापारियों
ने जीएसटी विभाग के एडी कमिश्नर ग्रेड वन जोन प्रथम अरविंद कुमार और एडी जोन द्वितीय वीके मिश्रा से
शनिवार सुबह मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या व शिकायतों को लेकर चर्चा की। मीटिंग का संचालन डिप्टी कमिश्नर आर के द्विवेदी ने किया। जीएसटी मुख्यालय में आयोजित वार्ता में अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की। व्यापारी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का व्यापारी पूरी तरह पालन कर रहे हैं। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि जीएसटी में अभी भी कई जटिलता आ रही है। विभाग की ओर से जीएसटी को और अधिक सरल बनाने की बात की जा रही है लेकिन व्यापारियों की समस्या व शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिटर्न भरने और डाउनलोड नहीं होने की शिकायतें है। अधिकारियो इन कठिनाइयों को शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया कि हर माह जीएसटी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच बैठक होगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष गोपी चंद के अलावा अतुल जैन, तिलकराज अरोड़ा, अशोक भारतीय, नरेंद्र गुप्ता नंदी, अशोक चावला आदि उपस्थित रहे।