Home गाज़ियाबाद गाजियाबाद 311 ऐप पर रोजाना आ रही 200 से ज्यादा शिकायतें, निगम...
समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग प्राथमिकता पर करें कार्यवाही: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शुरू किए गए गाजियाबाद-311 ऐप पर अब रोजाना 200 से ज्यादा शिकायतें आ रही है। फिलहाल शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निगम की ओर से कार्रवाई जारी है। शहरवासियों को यह सुविधा जरूर मिल गई है कि वह नगर निगम से संबंधित शिकायतों को घर बैठे ही ऐप के जरिए दर्ज करा सकते हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद-311 ऐप से शहरवासियों को लाभ मिल रहा है। शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग प्राथमिकता पर कार्रवाई करें। नगर निगम मुख्यालय के बेसमेंट में बनाए गए कंट्रोल रूम से प्रत्येक शिकायत की मॉनिटरिंग चल रही है। इसके साथ ही शहर के प्रत्येक नागरिक के मोबाइल पर गाजियाबाद-311 ऐप डाउनलोड करने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में एप पर जन समस्याओं का समाधान अब आसानी से हो रहा है। इसमें क्षेत्र के पार्षद भी इसकी प्रशंसा कर रहे है। नगर आयुक्त ने बताया कि रोजाना 200 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इनका निस्तारण करने के लिए टीम कार्य कर रही है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को भी गाजियाबाद-311 ऐप पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई, सड़क मरम्मत,पशु पकड़ने, संपत्ति नाम परिवर्तन आदि शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कराई जा रही है। शहरवासियों के ऐप को लेकर सुझाव भी प्राप्त हो रहे हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करा रहे हैं।उन्हें इसकी मॉनिटरिंग के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से भी ऐप के बारे में लोग विचार रख रहे है।क्षेत्र के पार्षद भी 311 एप डाउनलोड करा रहे है।