रमजान पर्व को लेकर नगर निगम ने मस्जिदो में किए पुख्ता इंतजाम

गाजियाबाद। रमजान पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में समस्त मस्जिदों पर प्राथमिकता पर व्यवस्थाओं को बेहतर करने में निगम की टीम लगी हुई है। नगर आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें रमजान माह में सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था जलकल व्यवस्था को मुख्य रूप से बेहतर बनाए रखने के लिए कहा गया। वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगातार मस्जिदों के आसपास क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के लिए अवगत कराया गया। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए मस्जिदों के आसपास सफाई कर रहा है। नियमित सुबह शाम पानी का छिड़काव भी निगम द्वारा किया जा रहा है।

सभी मस्जिदों पर प्रकाश की व्यवस्था को भी सुदृढ़ और पीने के पानी की बेहतर किया जा रहा है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी भी बढ़ाए गए हैं। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार मस्जिदों के बाहर तथा ऐसे क्षेत्र जहां पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है, वहां आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलकल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। किसी प्रकार की आवागमन में परेशानी ना हो मार्गों को मस्जिदों तक गड्ढा मुक्त भी किया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में रमजान पर्व पर केला भट्टा, प्रेम नगर, सेक्टर 23 संजय नगर, शहीद नगर व अन्य क्षेत्र में रमजान पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराया गया। अरुण कुमार यादव या अन्य वरिष्ठ अधिकारी को निरीक्षण करने एवं मॉनिटरिंग करते हुए कार्य को बेहतर करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्देश भी दिए गए।