घुसपैठ रोकने को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन
कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना एक्शन मोड में है। घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल मोर्चे पर डटे हैं। उत्तरी कश्मीर में जनपद कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास ऑपरेशन में सेना के एक अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए। एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान 2 घुसपैठिए ढेर कर दिए गए। शनिवार की रात में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का प्रयास किया गया था। घुसपैठ की जानकारी मिलने पर सेना ने विशेष ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन में 2 घुसपैठिए ढेर कर दिए गए। सेना को तलाशी में 2 आतंकियों के शव मिल हैं, मगर इस ऑपरेशन में सेना के 2 और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। सेना का एक जवान घायल भी बताया गया है। सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में विशेष कमांडोज को बुलाया है। घुसपैठियों के खिलाफ अब भी ऑपरेशन जारी है। घुसपैठ की कोशिश रोकने के दौरान सिपाही सुदीप सरकार ने माछिल सेक्टर में अपनी जान गंवा दी। भारतीय सेना भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान अब भी जारी है। सेना के मुताबिक शनिवार की रात माछिल सेक्टर में गश्ती के दरम्यान एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस दरम्यान ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया। मौके से एक राइफल और 2 बैग बरामद किए गए हैं। सेना का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। खुफिया और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में सर्दियों में बर्फबारी होने के कारण घाटी पार करने की संभावना कम होने से पहले आतंकियों के घुसपैठ करने की कोशिश बढ़ गई है।
















