ट्रेड चयन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
गाजियाबाद। जनपद के राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा के लिए आवश्यकता अनुसार ट्रेड चयन किया जाए। गुरुवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने जनपद स्तरीय गठित समिति के साथ बैठक की। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्या राजकुमार,जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन विकास कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, खुर्रमपुर के इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक शिक्षा विभाग पवन कुमार भाटी आदि अधिकारी उपस्थित हुए।
सीडीओ के समक्ष बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए 18 ट्रेड में से 12 ट्रेड में जनपद के 13 राजकीय विद्यालयों एवं 50 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय के लिए दो-दो ट्रेडों का चयन समिति द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय से बच्चों की रुचि के ट्रेड पता करके दो ट्रेड का चयन कर समिति की संस्तुति के साथ राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को यथा शीघ्र प्रेषित करें।ताकि ट्रेड का चयन करने के बाद जल्द निर्धारण किया जा सकें।















