-साहिबाबाद थाना प्रभारी को हटाने की मांग, पार्षद को झूठा फंसाने का लगाया आरोप
गाजियाबाद। वार्ड 28 के पार्षद सुधीर पर थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और जेल भेजने को लेकर पार्षदों में आक्रोश है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के पार्षदों ने इस प्रकरण को लेकर बुधवार को मेयर सुनीता दयाल के आवास पर पार्षद की गिरफ्तारी का विरोध जताया, वहीं आगे की रणनीति तय की। पार्षदों का आरोप है कि अगर कोई अतिक्रमण कर रहा है और रात के दो बजे तक दुकान खोल रहा है और उसका विरोध पार्षद द्वारा किया जाता है तो पार्षद पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया जाता है। पार्षद पर लूट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाता है। इससे पार्षदों में आक्रोश है। वहीं मेयर सुनीता दयाल ने मामले को गंभीरता से लेकर अपने आवास पर ही डीसीपी सिटी एवं एसीपी नंदग्राम को मौके पर बुलाया और पार्षद को जेल से रिहा करते हुए साहिबाबाद थाना प्रभारी और मोहनगर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की।
पार्षदों का कहना है कि क्या कोई पार्षद सिगरेट के पैसे नहीं देगा, क्या पार्षद लूट करेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसपी नंदग्राम ने मेयर से कुछ समय मांगा है। इसके बाद पार्षद नगर निगम में पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्षदों ने पुलिस के खिलाफ निगम मुख्यालय पर धरना दे दिया। इस दौरान स्वाति पत्नी पार्षद सुधीर कुमार,पार्षद अजय शर्मा, बिजेंद्र चौहान, पार्षद नीरज गोयल,पार्षद मनोज गोयल,पार्षद रामनिवास बंसल,पार्षद यशपाल,पार्षद पवन कुमार,पार्षद धीरेंद्र यादव,पार्षद प्रवीण कुमार मुलायम,पार्षद राज कुमार सिंह,पार्षद रवि भाटी पार्षद देवनारायण शर्मा,पार्षद शीतल चौधरी,पार्षद पूनम सिंह,पार्षद मनोज कुमार,पार्षद कन्हिया ,पार्षद संतोष राणा,पार्षद मदन राय,पार्षद ओम प्रकाश ओड, पार्षद धीरज अग्रवाल, पार्षद नितिन कुमार,पार्षद हिमांशु शर्मा,पार्षद पति आशीष चौधरी,पार्षद पति कालीचरण पहलवान, पार्षद पति प्रवीण भाटी, पार्षद प्रमोद यादव,पार्षद उदित मोहन गर्ग, पार्षद पति अभिनव जैन, पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद विनिल दत्त, पार्षद अनिल तोमर, पार्षद हरीश चंद्र, दीपक राघव,पार्षद संजय कुमार, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का हज्जुम रहा।

















