-पार्क में बने वाटर हार्वेस्टिंग की मरम्मत और सफाई कराने की मांग
गाजियाबाद। बरसात का समय आने वाला है और वार्ड-72 में पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग बने हुए हैं। जिनकी काफी दिनों से न सफाई हुई है और न ही मरम्मत हुआ है। मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने महापौर सुनीता दयाल को पत्र जारी करते हुए वार्ड 72 के पार्कों में बने वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की। पार्षद ने कहा बरसात का मौसम आने वाला है और वार्ड में बने वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई और मरम्मत का कार्य होना बेहद जरुरी है।
कुछ जगह तो उसके ऊपर लगे लोहे के जाल भी टूट गए हैं। वाटर हार्वेस्टिंग से बरसात के पानी को जमीन में ले जाते हैं, ताकि पानी का लेवल बना रहे और भविष्य में पानी की कमी ना हो। आज के इस जीवन में पानी की एक बूंद कीमती है। मगर लापरवाही की वजह से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खत्म होता जा रहा है।
















