पर्यावरण संरक्षण के लिए पार्षद कुसुम गोयल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

-दूषित पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मिलकर करें पौधरोपण: कुसुम मनोज गोयल

गाजियाबाद। कौशांबी में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधार के लिए क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के नेतृत्व में कौशांबी सेंट्रल पार्क में रविवार को घास एवं पेड़-पौधे लगाने के कार्य का समाजसेवी अशोक जयसवाल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और पिछले 1 साल में कौशांबी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया। वेव पिक्चर हॉल से लेकर एंजेल माल तक सड़क सुधार कार्य, प्लॉट एरिया में नई पानी की पाइपलाइन, जयपुरिया गली नंबर-1 में नाली और फुटपाथ निर्माण, उदयगिरि टावर के सामने फुटपाथ निर्माण और पुराने फुटपाथों की मरम्मत और रंगाई पुताई जो कि कंचनजंगा मलयागिरी टावर प्लॉट एरिया ए ब्लॉक तक होना है।

उदयगिरि टावर के सामने ही पानी की टंकी के पास 30 एचपी का पानी का बोर कौशांबी में जगह स्पीड ब्रेकर का निर्माण और बरसात का पानी जल्दी निकल जाए। इसके लिए कौशांबी थाने से लेकर मीनाक्षी नर्सिंग होम तक नए नाले का निर्माण कार्य और जो कार्य होने हैं उनके बारे में बताया गया। सेंट्रल पार्क में एक नई पानी की बोरिंग भी हो चुकी है और फुटपाथ मरम्मत का कार्य होना है। पौधरोपण के दौरान एक सबसे अच्छी बात यह सामने आई कि समाज के हर वर्ग ने बिना किसी भेदभाव और मन की कुंठा को दूर करते हुए धरती की हरियाली को बरकरार रखने के लिए एकजुटता दिखाई। इसमें ना बच्चे पीछे थे और ना ही बढ़े। सबने अपने अपने स्तर से पौधरोपण किया। क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ाया जा सकता है।

इससे ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। सभी अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें। इस मौके पर समाज सेवी दीपक गुप्ता, सुनील गांधी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सतीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत चानना, सतीश बबूता, बीके जैन, सतीश रोहतगी, मनीष जैन, सीएस गुप्ता, डोबाल, अनुराग वर्मा, राकेश  जाखोटिया, उमेश चौधरी, मुकुल गुप्ता, प्रेम गोगिया, नरेश कोहली, राजन मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, एचएन अग्रवाल, अजय गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, आलोक जैन, राजेंद्र सोनी, मोहित रस्तोगी, निशा अग्रवाल, डीके जैन, एमपी खुराना, धीरज जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।