-आपका रक्तदान दूसरों के जीवन को दें सकते है जीवन दान: प्रमोद यादव
गाजियाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरु नगर एवं संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यशोदा अस्पताल इन वीर लोगों की प्रशंसा करते हैं जो अपने रक्त का अनमोल दान करके दूसरों की जिंदगी को बचाने का साहस दिखाते हैं। रक्तदाताओं का यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्तदान से हम न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि उससे बीमारियों का इलाज भी संभव होता है। इस अद्भुत कर्तव्य के माध्यम से, हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भागीदार बनते हैं। इस विशेष दिन पर, हम सभी रक्तदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनकी प्रेरणादायक भूमिका को सराहना करते हैं। हम उन्हें उनके योगदान के लिए स्वागत करते हैं और उनके महान कार्य की प्रशंसा करते हैं।
इस अवसर पर यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के डॉ. (कमांडट) प्रमोद यादव (एमडी) इम्यूनो हेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने कहा रक्तदान से अन्य लोगों को जीवन की रक्त आवश्यकता पूरी होती है और उनके जीवन को बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है, कृत्रिम रक्त बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक इसका कोई विकल्प नहीं मिला है। रक्त का एकमात्र उपाय रक्तदान ही है।
इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। यह एक ऐसा दान है जो न सिर्फ अपनों की बल्कि उनका भी जीवन बचाता है जिनसे खून का कोई रिश्ता नहीं होता। इस दान में अब आधी आबादी भी अपनी पूरी भागीदारी निभाने के लिए आगे आ रही है। जहां बीमार व लाचार की सेवा पुण्य का कार्य है इसमें रक्तदान सबसे बढ़कर है। रक्तदान शिविर में यशोदा अस्पताल नेहरू नगर व संजय नगर में लगभग 110 लोगों ने रक्तदान किया।

















